March 28, 2024

उज्जैन। 8 दिन पुराने विवाद में राजीनामे का दबाव बना रहे बदमाश ने बीती रात युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। गांधीनगर में रहने वाला दुर्गेश पिता राजेश खुले रात 11.30 बजे दोस्त चमन के साथ घर लौट रहा था। उसी दौरान बदमाश मोईन ने उसे रोका और पुराने विवाद में राजीनामा करने का दबाव बनाया। दुर्गेश ने मना किया तो बदमाश ने चाकू निकाल लिया। चमन मौके से भाग निकला, बदमाश ने दुर्गेश पर ताबड़तोड़ पांच वार कर दिये। गंभीर घायल हुए दुर्गेश का उसका दोस्त चमन जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। मामले में चिमनगंज थाने के प्रधान आरक्षक जगदीश मालवीय ने बताया कि घायल के बयान दर्ज करने पर सामने आया कि 8 दिन पहले दुर्गेश के भाई कृष्णा पर भी मोईन ने चाकू खोल लिया था और धमकाया था। जिसकी शिकायत दर्ज कराने के लिये दुर्गेश उसे थाने लेकर आया था। पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाश को गिर तार किया था। जिसे न्यायालय से जमानत मिल गई थी। उसी मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा था। घायल की डॉक्टरी रिपोर्ट आने पर प्रकरण में धारा बढ़ाई जाएगी।