March 28, 2024

सुसनेर। नगर परिषद के नतीजे चौकाने वालें सामने आए। इस बार दोनो ही पार्टी में कॉटे की टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन जनता ने कांग्रेस का सुपडा साफ कर दिया। कांग्रेस का गढ जाने वालें मुस्लिम बाहुल्य 7,10,15 वार्ड में भाजपा ने जीत हासिल की। तो वही भाजपा का गढ माने जाने वालें वार्ड क्र 4,5,6,8,12,13 को बचानें में कामियाब हो गई हैं। तो वही वार्ड क्र2,9 ऐसे हैं जो भाजपा के गढ कहे जाते थें वहॉ इस बार हार का मुह देखना पडा हैं। पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा शरावती बोडाना,पूर्व विधायक वल्लभ अम्बावतिया के समधी विष्णु पाटीदार को भी हार का स्वाद चखना पडा। जनता का फैसला सामने आया और कांग्रेस का गढ माने जाने वाली सुसनेर नगर परिषद एक बार फिर बाद फिर से कमल खिला। कांग्रेस की हार के पीछे निर्दलिय प्रत्याक्षी को मिले वोटो की अहम भूमिका रही। बुधवार को हुई मतगणना में पार्षद पद के लिऐ हुवे चुनाव में भी भाजपा सबसे आगे रही पार्षदो में से भाजपा के10 कांग्रेस 4 व 1 निर्दलिय उम्मीदवार विजयी हुवे है मतगणना से पूर्व ही बुधवार को सुबह 8 बजे से मतगणना स्थल आईटीआई भवन के बाहर हजारो की संख्या में नागरिको की भीड लग गई थी। सुबह 9 बजे मतगणना का काम शुरू हुई। करीब 15 मिनिट में ही पार्षद के चुनावी परिणाम आ गए । पार्षद पद के उम्मीदवारों की जीत सामने आने के बाद से ही भाजपायों ने फटाके फोडना शुरू कर दिऐ थे। बाद में रिटनिग आफिसर सोहन कनास ने विजयी पार्षद पद के उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भेट किऐ व चुनाव के शान्तिपूर्ण संपन होने पर उन्होने नागरिको को धन्यवाद दिया। मतगणना के सहायक रिटनिंग आफिसर देवेन्द्र धानगढ भी मौज्ूद थें।इस चुनाव में भष्टाचार,विकास कार्य में नाकामी जैसे कांग्रेस के मुददे फैल हो गए। इस चुनाव में सबसे ज्यादा भाजपा में बगावत देखने को मिली किन्तु इस बार के चुनाव में बागी होकर मैदान में उतरे उम्मीदवारों को नकार दिया।
भाजपा की जीत के कारण
पूरी तरह एकजुटता ,चुनाव संचालन की कमान अनुभवी हाथो में ,व्यक्तिगत व्यवहार,बदली हुई चुनावी रणनीति,बदले परिद्रश्य में मुस्लिम व हरिजन का भाजपा के साथ आना
118 लोगों को पंसद नही आए पार्षद,कम चला नोटा
नगर परिषद चुनाव में मतदाताओं के लिए नोटा को भी ईवीएम में शामिल किया गया था। निकाय चुनाव में 15 वार्डाे में 118 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इससे साफ हुआ कि इन मतदाताओं को मैदान में उतरे पार्षद के प्रत्याक्षी पंसद नही आए। वार्ड क्र 7 में सबसे अधिक 20 तो वही वार्ड क्र 15 ऐसा वार्ड रहा जहॉ एक भी नोटा में वोट नही डला।
हर वार्ड में मना जश्र
प्रत्याक्षी की जीत के साथ ही वार्डाे में जश्र मनाने का दौर शुरू हो गया। कई पार्षद प्रत्याशियों के समर्थको ने अपने प्रत्याक्षी के समर्थन में जुलूस निकाल कर मिठाई बाटी व फटाखे फोडे तो प्रत्याशियों ने वार्डाे में पहुचकर मतदाताओं का आभार माना। प्रत्याशियों के घरो के बाहर समर्थको की भीड देखी गई। दूसरी और चुनाव में हार पार्षद पद के उम्मीदवारों में मासूसी छा गई तथा हार के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार बताने से भी उम्मीदवार नही चूके। जीत के बाद भाजपा के साथ ही बहुमत भाजपा के पक्ष में आने के बाद भी कांग्रेस ने भी जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान नरबदिया नाला क्षैत्र में कुछ विवाद की स्थिति बनी जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने संभाल लिया।
जीत हार का सबसे बडा अंतर वार्ड क्र 6 में
पार्षदो के चुनाव में जीत हार का सबसे बडा अंतर वार्ड क्र 6 में रहा। यहॉ भाजपा प्रत्याक्षी ममता राकेश खूपवाला ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा शरावती बोडाना को 433 मतो से पराजित किया। दूसरी सबसे बडी जीत वार्ड क्र 5 की रही यहॉ पर भाजपा उम्मीदवार स्नेहा युगल परमार ने कांग्रेस कृष्णबाई को को 278 मतो से हराया। इसके बाद वार्ड क्र 11 में भाजपा उम्मीदवार सोनिय अर्जुन जादमें ने कांग्रेस उम्मीदवार को 260 मतो से हरा कर सबसे बडी जीत हासिल की हैं।
सबसे कम अंतर का रहा वार्ड क्र 15
जीत हार का सबसे कम अंतर वार्ड क्र 15 में रहा यहॉ पर भाजपा उम्मीदवार शेख उमर फारूख शेख रहमत उल्लाह ने कांग्रेस उम्मीदवार को 9 मतो से हराया। वार्ड क्र 10 में भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने निर्दलिय उम्मीदवार अनीसा बी रफीक मंसूरी को 11 वोट से पराजित किया।
जीत के बाद निकला जुलूस
जीत के बाद आईटीआई परिसर से विजयी प्रत्याशियों को जुलूस निकला गया। भाजपा का विजयी जुलूस नगर के प्रमुख मार्ग डॉक बंगला,पॉच पुलिया,शुक्रवारिया चौराहा,इतवारिया बाजार होते हुवे खेडापति हनुमान मंदिर पहुचा। विजयी उम्मीदवारों ने नागरिको का आभार व्यक्ति किया। भाजपा की इतनी बडी भाजपा कार्यकर्ता व नागरिको ने नवनिर्वाचित पार्षदों का जगह जगह स्वागत किया। भाजपा के नेताओं के साथ विधायक राणा विक्रम सिंह,भाजपा जिला महामंत्री डॉ.गजेन्द्र सिंह चन्द्रावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष सजन सिंह कलारिया पूरे समय मौजूद रहें।
10 वार्डाे पर भाजपा का कब्जा
नगर परिषद के 15 वार्डाे में से वार्ड क्र 1,3,9,14 पर कांग्रेस ने तो वार्ड क्र 2 में निर्दलिय उम्मीदवार ने जीत हासिल की । भाजपा ने 4 से 8 एवं 10 से 13 तथा वार्ड क्र 15 में जीत हासिल की हैं।