April 20, 2024

शुजालपुर। सावन माह के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में कावड यात्रा और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का क्रम शुरू हो गया। सावन के पहले सोमवार को नगर स्थित प्राचीन जटाशंकर महादेव मंदिर, राणोगंज, भोलेडूंगरी, शिव मंदिर, विचित्र वीर हनुमान मंदिर स्थित श्रीरामेश्वरम शिवालय आदि देवालयों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्घालु शिवालयों में भगवान के अभिषेक के लिए पहुंच रहे थे। दिन चढ?े के साथ ही भक्तों की कतार भी बढ़ गई। शिवालयों में ओम नमों शिवाय के जाप होते रहे। कई देवालयों में परायण के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन भी शुरू हुए। जटाशंकर महादेव मंदिर पर भक्तों ने नदी का जल लाकर भगवान का अभिषेक किया। सोमवार को मंडी क्षेत्र स्थित प्रेमनगर कॉलोनी से परम्परागत रूप से कावड यात्रा निकाली गई। जिसमें बडी संख्या में श्रद्घालु शामिल रहे। कावडियों ने भजनों की प्रस्तुति के बीच भगवान का अभिषेक करते हुए क्षेत्र की सुख समृद्घि की कामना की।
सिटी में निकली सवारी
सोमवार को सिटी क्षेत्र में किला स्थित शिवालय से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान की प्रतिमा को आकर्षक रूप से श्रृंगार कर डोल में सजाकर भगवान के जयकारों के साथ शाम को शुभारंभ किया गया। यह यात्रा पटवासेरी, छोटा बाजार, बडा बाजार, काली माता मंदिर, अस्पताल, कन्या शाला मार्ग होते हुए गुजारी। इस यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और श्रद्घालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।