April 25, 2024

उज्जैन। भाजपा के लिए अच्छी और कांग्रेस के लिए बुरी खबर है उज्जैन नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर नगर निगम पर एक बार फिर से कब्जा कर लिया है। भाजपा के मुकेश टटवाल ने कांग्रेस के महेश परमार को 736 वोट से हराकर महापौर की सीट पर कब्जा जमा लिया है। हालांकि दोनों में कांटे की टक्कर रही। भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल को 1 लाख 34 हजार 94 वोट मिले हैं। कांग्रेस के महेश परमार को 1 लाख 33 हजार 358वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा ने 37 वार्ड जीत लिए हैं और कांग्रेस ने भी 17 वार्डों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने नए चेहरे मुकेश टटवाल को महापौर का टिकट देकर मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस ने चर्चित विधायक महेश परमार को महापौर का टिकट दिया था। कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी जान फूंक दी थी पूर्व सीएम कमलनाथ ने उज्जैन में आकर कांग्रेस के लिए वोट मांगे। इधर बीजेपी के उम्मीदवार को जिताने के लिए पार्टी के नेता पूरी जोर आजमाइश कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उज्जैन में रोड शो लेकर बीजेपी का बोर्ड बनाने के लिए वोट मांगे और हुआ भी वही एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। उज्जैन में नगर निगम का एक बार फिर बीजेपी का बोर्ड बना है। मतगणना में शुरू से ही बीजेपी प्रत्याशी मुकेश टटवाल आगे चल रहे थे।