April 19, 2024

उज्जैन। सट्टा कारोबार में फरार चल रहे रवि पमनानी की अवैध संपत्तियों को तोडऩे की मुहिम शुक्रवार को भी जारी। निगम और पुलिस की टीम ने 2 मकानों को जेसीबी से गिरा दिया। अब तक पांच ठिकानों को तोड़ा जा चुका है।
क्राइम ब्रांच ने 2 जुलाई की रात गीता कालोनी में रवि पमनानी के घर दबिश देकर बड़े पैमाने पर चल रहे सट्टा कारोबार का खुलासा किया था। 20 लाख नगद और करोड़ो का सोना-चांदी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने उसकी संपत्तियों की जानकारी जुटाई। शहर में 12 ठिकानोंं पर उसकी अवैध संपत्ति होना सामने आया। जिसे नगर निगम की बिना अनुमति बनाया है। 11 जुलाई से पुलिस नगर निगम टीम के साथ अवैध निर्माणों को तोडऩे की कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार दोपहर को टीम तिरुपति एवेन्यू में बने मकान और पटेल नगर स्थित गणेश टेकरी पर बने मकान को तोडऩे पहुंची। तिरुपति में 2 मंजिला मकान जेसीबी से तोड़ा गया। गणेश टेकरी पर बना मकान गलियों में होने पर निगम गैंग को हथौड़े चलाने पड़े। इससे पहले निगम अमला भारी पुलिस बल के साथ मंगलवार को गीता कालोनी का आलिशान मकान तोडऩे पहुंचा था, जहां परिजनों ने न्यायालय के दस्तावेज दिखाकर कार्रवाई रोक दी थी। निगम अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच के बाद बुधवार को जेसीबी से अवैध हिस्सा तोड़ दिया था।