April 20, 2024
दैनिक अवन्तिका उज्जैन
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के सपने तो जरूर दिखाए जा रहे हैं। लेकिन सड़कों पर यातायात की बदहाली आम जनजीवन को हर दिन परेशान कर रही है। इसमें सबसे बड़ी समस्या स्कूलों की लंबी लंबी बसें सड़कों पर जाम की वजह बन कर राहगीर और अन्य वाहन चालकों के लिए दिक्कतों की वजह बन गई है। वहीं सवारी आटो ई रिक्शा मैजिक वाहनों की संख्या में लगातार  मनमानी बढ़ोतरी यातायात व्यवस्था को ध्वस्त करती हुई सामने आ रही है। जिम्मेदारों का इस और जरा भी ध्यान क्यों नहीं जा रहा है?  यह एक आश्चर्य का विषय बन कर आमजन की चर्चाओं का विषय बन गया है।
 कई सिहस्थ गुजर गए। लेकिन सड़कों के चौड़ीकरण के मामले में जिम्मेदार विभाग अब तक नाकाम नजर आ रहा है। लिहाजा स्मार्ट सिटी की सड़कों पर यातायात की बदहाली हर दिन देखी जा सकती है और वाहनों के आतंकवाद से बेहाल राहगीर आमजन अन्य वाहन चालक हर दिन सड़कों पर परेशान और जाम में फंसे हुए देखे जा सकते हैं। लेकिन जिम्मेदार विभागों का इस गंभीर विषय पर ध्यान क्यों नहीं जा रहा है?  यह  आमजन के लिए आश्चर्य का विषय बन गया है। इसके साथ ही स्कूल की लंबी-लंबी बसें सवारी वाहन में ऑटो मैजिक ई रिक्शा की मनमानी बढ़ोतरी सड़कों पर खतरनाक हालात बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इधर बिना परमिट के दौड़ रहे सवारी वाहनों को जांचने में आरटीओ विभाग की दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। गोपाल मंदिर महाकाल चौराहा तोपखाना निकास चौराहा कंठाल बड़ा तेलीवाड़ा सतीगेट लखेरवाड़ी फ्रीगंज के कई प्रमुख सड़कें मालीपुरा इंदौर गेट दौलतगंज फव्वारा चौक नई सड़क गुजरी हरसिद्धि रोड हर दिन वाहनों की जाम सुबह से शाम और रात तक देखे जा सकते हैं।
   एकांकी मार्ग के नियम भी हो गए हवा हवाई
 वाहनों से जाम की मुक्ति के लिए कई बरस पहले एकांकी मार्ग के नियम बनाए गए थे। लेकिन अब वह भी हवा हवाई हो गए हैं। सड़कों के चौड़ीकरण नही किए गए। लेकिन जिम्मेदार विभाग सड़कों पर एकांकी मार्ग के नियम लागू कर ही आमजन को वाहनों के जाम और बढ़ते यातायात के दबाव से राहत दिला सकता है। बावजूद इस मामले में कोई भी जिम्मेदार विभाग दिलचस्पी लेते दिखाई नहीं दे रहा है।  तेज रफ्तार वाहन चालकों सहित बिना परमिट के दौड़ रहे सवारी वाहन चालकों पर भी आरटीओ सहित यातायात विभाग  कोई कार्रवाई करता सामने नहीं है।