April 26, 2024

जिले को ड्रग फ्री घोषित किया जायेगा

उज्जैन 15 जुलाई। भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान में चयनित जिलों में एक जिला उज्जैन भी है। यह अभियान 15 अगस्त 2020 से निरन्तर नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों से आमजन को अवगत कराते हुए जिले को नशामुक्त किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा उक्त अभियान की अवधि अगस्त 2022 नियत की गई है। भारत सरकार द्वारा 11 पैरामीटर के आधार पर उज्जैन जिले को ड्रग फ्री जिला घोषित किया जाना है। गृह विभाग के आदेश से प्रतिबंधित मादक द्रव्यों की रोकथाम के सम्बन्ध में जिला स्तरीय क्रियान्वयन कमेटी गठित की गई है। नशामुक्त भारत अभियान के मोबाइल एप पर प्रमुख 24 गतिविधियां आयोजित कर उनके फोटो मोबाइल एप पर अधिक से अधिक अपलोड करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये थे। उक्त कार्यवाही शीघ्र-अतिशीघ्र सुनिश्चित कर प्रतिवेदन सम्बन्धित को भेजा जाये। इस आशय की जानकारी सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक एवं संयुक्त कलेक्टर ने दी।