April 20, 2024

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में रहने वाली एक महिला ने मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले पति के खिलाफ नपुंसक होने का आरोप लगाया है। साथ ही यह आरोप भी है कि उसके ससुर भी उसके प्रति गलत सोच रखते हैं।
महिला का कहना है कि शादी के बाद उसके ससुरालवाले उसे अपने साथ नहीं ले गए। इसी बीच उसका पति भी नौकरी के लिए अमेरिका चला गया। एक साल बाद जब वह अमेरिका गई तो सारा सच सामने आया। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पति को नपुंसक होने का आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस को अपनी पूरी कहानी बताई है। उसने बताया कि मेरी मुलाकात मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए साल 2019 में इंदौर के डीएसपी के बेटे से हुई थी। इसके बाद वे फोन पर बात करने लगे। दोनों परिवारों की रजामंदी से 2020 में यूपी के हरदोई में कोर्ट मैरिज हुई थी।
फिर उसके पति अमेरिका चले गए। 2021 में जब वो खुद अमेरिका गईं तो दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। बाद में जब महिला को पता चला कि उसका पति नपुंसक है तो उसने यह बात अपनी ननद को बताई। जिस पर ननद ने कहा कि उसके भाई को हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम हैं वो कुछ दिन में ठीक हो जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। उसने इसकी शिकायत अपने डीएसपी ससुर से की। उन्होंने कहना था कि तुम मेरे बेटे के लिए ऐसा न बोलो। जो सुख वो तुम्हें नहीं दे पा रहा है वो मैं तुम्हे दूंगा। ”
जब महिला ने ये सारी बातें अपने पति से कही तो उसने उसे खूब मारा। उसकी ननद भी आ गई और उसे प्रताड़ित किया। जब महिला ने अपने पिता को सारी बात बताई तो उन्होंने अपनी बेटी को वापस घर बुला लिया।
महिला ने बताया कि ससुराल वालों ने उसे फोन पर धमकी दी, और शिकायत वापस लेने को कहा हैं। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे और उसके पापा को जान का खतरा भी हो सकता है।

हरदोई पुलिस लेगी इंदौर पुलिस की मदद

मामले में हरदोई के एएसपी अनिल कुमार का कहना है, ”जांच का जिम्मा थाना अध्यक्ष को सौंपा गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। इंदौर पुलिस से भी मदद ली जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी। महिला की तरफ से शिकायत ली गई है। महिला ने यह भी बताया है कि हमने शादी के वक्त 11 लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी दी थी। उसकी भी जांच की जा रही है।”