April 20, 2024

देवास। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने उत्कृष्ट स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने निर्वाचन कार्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री शुक्ला निर्देश कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करें। अधिकारी निर्वाचन आयोग के निदेर्शो का पालन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एएसपी मंजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप सोनी, ट्राफिक डीएसपी किरण शर्मा, सीएसपी विवेक सिंह चौहान सहित निर्वाचन कार्य में लगे अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  नगर पालिक निगम देवास में दूसरे चरण में 13 जुलाई को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 20 जुलाई को प्रात: 9 बजे से होगी। मतदान के लिए मतदाताओं को आयोग द्वारा जारी भी 20 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। नगर पालिक निगम देवास में 2 लाख 39 हजार 652 मतदाता है। जिसमें 1 लाख 21 हजार 717 पुरूष मतदाता, 1 लाख 17 हजार 929 महिला मतदाता तथा 6 अन्य मतदाता है। नगर पालिक निगम देवास के 45 वार्डो के लिए 269 मतदान केन्द्र बनाये गये है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले में स्ट्रांग रूम, मतदान केंद्रों एवं मतदान स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।