April 20, 2024

उज्जैन। नगर निगम चुनाव में मैदान संभालने वालों की स्थिति साफ हो गई। 54 वार्डों में 180 पार्षद प्रत्याशियों और 5 महापौर प्रत्याशियों का भाग्य मतदाता 6 जुलाई को ईवीएम में बटन दबाकर करेगें। जिसका फैसला 17 जुलाई को आएगा। 15 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी। बुधवार को नाम वापसी और चुनाव चिंह आवंटन का दिन था। दिनभर निर्वाचन कार्यालय में गहमा-गहमी बनी रही। चुनाव में मुख्य पार्टी भाजपा और कांग्रेस है। दोनों पार्टी के नेता अपने बागी प्रत्याशियों के नाम वापस करने का पूरा दमखम लगाती रही। जिसमें शाम होते-होते सफलता भी मिली और मैदान संभालने वालों की स्थिति साफ हो गई। 54 वार्डो में कांग्रेस-भाजपा पार्षदों के साथ आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीयों को मिलाकर 180 प्रत्याशी चुनावी घमासन में बचे है। 5 प्रत्याशी महापौर के पद पर अपना भाग्य अपना रहे है। जिसमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बहुजन सामाज पार्टी के साथ एक निर्दलीय मैदान में है। आज से चुनाव प्रचार वार्डो में जोर पकड़ लेगा। आम आदमी पार्टी 14 वार्डो में चुनाव लड़ रही है। वहीं बहुजन समाज पार्टी 4 वार्डो में उम्मीदवार है। 58 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। सभी को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है।