April 25, 2024

विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही डबल इंजन सरकार – शिवराज

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में भाजपा की सरकार डबल इंजन की तरह काम कर रही है। ये सरकार नगर, ग्राम के विकास के लिए जनता के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत बाबा महाकाल के मंदिर और नगरी में भी विकास हो रहा है।
मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा बुधवार दोपहर बाबा महाकाल के मंदिर पहुंचे। मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली में शामिल होंगे। उज्जैन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद पार्क पर रैली का समापन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा को संबोधित किया।
सीएम ने करीब 10 मिनिट तक पूजा की। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन सहित इंदौर महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली महाकाल मंदिर से शुरू होकर पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा चौराहा, टावर होते हुए शहीद पार्क पर विशाल आम सभा के रूप में परिवर्तित हो गई । शहीद पार्क पर विशाल आमसभा को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया।