April 25, 2024

उज्जैन। नगर निगम चुनाव की आज स्थिति साफ हो जाएगी। शाम तक कितने प्रत्याशी मैदान में रहेगें और कितना अपना नाम वापस लेंगे पता चल जाएगा। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने तीन वार्डो में अपने पार्षद प्रत्याशियों को बदल दिया है। 18 जून को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख होने पर 344 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा कराया था। जिसमें 7 प्रत्याशी महापौर पद के दावेदारी कर रहे थे। 20 जून को दावे-आपत्ति और नामांकन पत्रों की जांच का दिन रहा था। जिसमें 22 नामांकन पत्र निरस्त कर दिये गये थे और 2 ने अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद शेष 320 नामांकन निर्वाचन कार्यालय के पास बचे थे। आज नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन का दिन है। शाम तक 54 वार्डो के चुनावी घमासान में मैदान संभालने वालों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने तीन वार्ड में अपने प्रत्याशियों को बदल दिया। सोमवार को जांच के दौरान वार्ड 33 से प्रत्याशी बनाए गये फूलचंद जरिया का नामांकन निरस्त कर दिया गया था।