April 25, 2024

इंदाैर। नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियाें की पहली सूची गुरुवार शाम तक जारी हाे सकती है। उम्मीदवाराें के नामाें पर पहले ही मंथन हाे चुका था और प्रदेश अध्यक्ष की रजामंदी का इंतजार था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि पार्षद पद के लिए शहर के प्रत्याशियाें के नाम लगभग तय हैं। पहली सूची गुरुवार काे जारी हाेगी। इसमें 30 से 40 नामाें की घाेषणा संभव है।
इस बीच सूत्राें के अनुसार टिकट वितरण में कमलनाथ द्वारा कराए गाेपनीय सर्वे और विधानसभावार विधायक व बड़े नेताओं की पसंद काे तवज्जाे मिली है।
सूत्रों के अनुसार अधिकांश सीटाें पर पैनल में सिंगल नाम थे, लेकिन पार्टी ने कमलनाथ की सभा काे सफल बनाने के लिए नामाें की घाेषणा में देरी की। पिछले चुनाव में जीतने वाले उन चेहराें पर फिर भराेसा किया गया है, जाे चुनाव लड़ना चाहते हैं।

भाजपा के भी काफी नाम तय, मुहर बाकी

भाजपा गुरुवार को पार्षद पद के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। बुधवार को कोर कमेटी की बैठक में तय किया कि जिन वार्डों में ज्यादा दावेदार नहीं हैं उन्हें पहले फाइनल किया जाए। क्षेत्र क्रमांक एक, चार, पांच और राऊ विधानसभा क्षेत्र की दावेदारों की पैनलों वाली सूची भाजपा कार्यालय पहुंचा दी गई, लेकिन दो और तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र की सूची अभी तक तैयार नहीं हो सकी है।

दिनभर चलेगा टिकट पर मंथन

शहर के 85 वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए आज दिनभर भाजपा कार्यालय में मंथन चलेगा। 50 से ज्यादा वार्डों में तो नाम लगभग तय है। रात तक वार्ड उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है।