April 24, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े पुष्यमित्र भार्गव को इंदौर से भाजपा का महापौर प्रत्याशी फाइनल किया है। दोनों ही ब्राह्मण चेहरे हैं, इसलिए अब यह तय हो गया है कि इंदौर महापौर पद के लिए दो ब्राह्मण चेहरों में जोरदार मुकाबला होगा।
दरअसल भाजपा ने इंदौरी नेताओं को बैठक के लिए भोपाल बुलाया था। उनसे चर्चा के बाद पुष्यमित्र भार्गव का नाम तय होने की खबर आ गई है। पुष्यमित्र भार्गव की उम्र 41 वर्ष है। एलएलबी और एलएलएम भार्गव ने छात्र जीवन से राजनीति करियर की शुरुआत की थी। वे एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। क्योंकि पुष्यमित्र भार्गव शासकीय अतिरिक्त महाधिवक्ता हैं, इसलिए आज इस पद से इस्तीफा देने के बाद उनका नाम महापौर पद प्रत्याशी के लिए घोषित किया जाएगा।

लंबे मंथन के बाद संघ की पसंद चली

इंदौर में भाजपा ने लंबे विचार मंथन के बाद संघ के चेहरे पुष्यमित्र भार्गव का नाम फाइनल किया है। भार्गव 41 साल के हैं, जो छात्र जीवन से ही एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। मेयर पद के लिए इनका मुकाबला कांग्रेस के संजय शुक्ला से होगा। सूत्रों का कहना है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान डॉ निशांत खरे और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एक अन्य दावेदार को उम्मीदवार बनाना चाहते थे। लेकिन संघ की पृष्ठभूमि वाले पुष्यमित्र भार्गव पर भरोसा जताया गया है।