March 28, 2024

इंदौर। तेजाजीनगर बायपास पर सड़क हादसे में घायल 11 साल के बच्चे की भी मौत हो गई। उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बच्चे के पिता की मंगलवार रात ही मौत हो गई थी। दोनों को अंधगति से जा रहे डंपर ने चपेट में ले लिया था।

तेजाजीनगर थाना प्रभारी आरडी कानवा के मुताबिक सोमवार रात कैलोद करताल मोड़ पर बाइक सवार मोरसिंह और उसके 11 वर्षीय बच्चे आरव को डंपर ने टक्कर मार दी थी। मोरसिंह की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चे को गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया। देर रात आरव ने भी दम तोड़ दिया। एसआइ एआर खान के मुताबिक मूलत: विष्णु बडली निवासी 35 वर्षीय मोरसिंह कैलोद में ही केशरसिंह राठौर के यहां काम करता था। रात को बेटे के साथ सामान लेकर लौट रहा था।