April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी फिर एकबार लोगों को डराने लगी है। बीते 24 घंटों में कुल 4,270 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गे। आपको बता दें कि पिछले दिन की तुलना में ये आंकड़े 7.8% अधिक थे। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल 4,31,76,817 मामले हो चुके हैं। केरल की स्थिति फिलहाल सबसे अधिक खराब है। यहां 24 घंटों में 1,465 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में केरल में 1,465 मामले हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 1,357 मामले, दिल्ली में 405 मामले, कर्नाटक में 222 मामले और हरियाणा में 144 मामले सामने आए हैं।
नए मामलों में से इन पांच राज्यों से 84.14 फीसदी मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले केरल ने ही 34.31 फीसदी नए मामलों के लिए जिम्मेदार है। भारत में फिलहाल कोरोना के 24,052 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,636 की वृद्धि हुई है। देश में पिछले 24 घंटों में कुल 15 मरीजों की मौतें हुई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,692 हो गई है। भारत की रिकवरी दर अब 98.73% है। पिछले 24 घंटों में कुल 2,619 मरीज ठीक हुए, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,26,28,073 हो गई।