April 25, 2024

उज्जैन। प्री-मानसून की बारिश से मालवा-निमाड़ अब तक तरबतर नहीं हुआ है। लेकिन रविवार को केरल में मानसून की दस्तक के बाद प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां बढ़ गई है। जून के प्रथम सप्ताह में मालवा भीग सकता है। मौसम विभाग ने 15 जून से सक्रिय मानसून की संभावना व्यक्त की है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश हो चुकी है, लेकिन अब तक शहर में प्री-मानसून की दस्तक नहीं हुई। कुछ दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही दिखाई दे रही। हवा भी 12 से 14 किमी. प्रतिघंटे से चल रही है। जिससे तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। केरल में समय से 3 दिन पहले मानसून के पहुंचने पर मौसम विभाग ने 4 से 5 दिन में प्री-मानूसन की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार बढ़ सकती है और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस बार मानसून की बारिश काफी अच्छी होना माना जा रहा है। जो 15 जून तक प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय हो जायेगा। स्थानीय जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त के अनुसार पिछले कई दिनों से दिन-रात में हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से चल रही है। हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।