April 23, 2024

देवास। जिले के ग्राम राजोदा से मक्सी की और बाइक पर सवार दो लोग जा रहे थे जिन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई थी। जिस पर दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां एक युवक का उपचार जारी है वहीं एक किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बताया गया है कि दोनों बाइक पर सोमवार रात करीब 8.30 बजे के दरमियान राजोदा से मक्सी की और आ रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ था। मंगलवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। मामले को लेकर बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
भोपाल रोड़ स्थित ग्राम राजोदा से मक्सी की और बाइक पर सवार होकर बंटी चौधरी व उसके साथ गोविंद पिता कलवन उम्र 13 वर्ष निवासी हाल मुकाम कालूखेड़ी मूल निवासी चंदेरी जिला अशोक नगर आ रहे थे। उसी दरमियान एक ढाबे के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए थे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां उपचार के दौरान गोविंद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। बताया गया है कि बंटी जेसीबी सुधारने का कार्य करता था उसके साथ गोविंद भी काम करता था। मंगलवार सुबह मृतक बालक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले को लेकर बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।