March 28, 2024

जन्मदिन पर शिप्रा नदी में डूबा युवक, मौत
उज्जैन। जन्मदिन पर परिवार के साथ पार्टी मनाने शिप्रा किनारे पहुंचा युवक नदी में डूब गया। आधे घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दो पोस्टमार्टम कराया है।
ढांचा भवन में रहने वाला परिवार अपने पुत्र रोहित का जन्मदिन होने पर रिश्तेदारों के साथ पार्टी मनाने के लिए नरसिंह घाट पहुंचा था। जहां दोपहर में पार्टी की तैयारियां चल रही थी उसी दौरान रोहित नहाने के लिए नीचे घाट पर चला गया। जैसे ही वह नदी में उतरा और तेरने की कोशिश करने लगा। उसे गहराई का अंदेशा नहीं था जिसके चलते वह डूब गया। घाट पर रिश्तेदार और दोस्त भी बैठे थे जिन्होंने रोहित को डूबते देखा तो शोर मचाया। गोताखोर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने आधे घंटे बाद रोहित को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पार्टी का माहौल गमगीन हो गया पिता अर्जुन बेटे को आवाज लगाकर उठाने की कोशिश करते हैं। बमुश्किल समझाया गया और बॉडी पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई गई।