उज्जैन। विष्णु सागर से रविवार शाम बेसुध हालत में विवाहिता को परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला ने जहरीला पदार्थ खाया था, उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया है।
जीवाजीगंज थाना प्रधान आरक्षक आशोक कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर पता किया तो महिला का नाम माही पति विक्की ठाकुर 20 साल निवासी मोहननगर होना सामने आया। उसे विष्णु सागर से गंभीर हालत में लाना बताया गया। आईसीयू में भर्ती होने पर माही के बयान दर्ज नहीं हो पाये। परिजन भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थे। सिर्फ इतना सामने आया कि कुछ समय पहले ही विवाह हुआ है। प्रधान आरक्षक के अनुसार हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज किये जायेगें।