महिलाओं को एक हत्या करने की छूट दी जाए, एनसीपी का राष्ट्रपति को लेटर

मुंबई। एनसीपी (शरद पवार) की महिला विंग ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेटर लिखा। इसमें मांग की गई है कि महिलाओं को एक हत्या करने की छूट दी जाए। क्योंकि महिलाएं दमनकारी-बलात्कारी मानसिकता को खत्म करना चाहती हैं। विंग की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने कहा- हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या करने के लिए छूट (सजा से) की मांग कर रहे हैं। इसका उद्देश्य राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधना है। एक सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है, क्योंकि उनके खिलाफ अपहरण और घरेलू हिंसा जैस कई अपराध हो रहे हैं।
हाल ही में मुंबई में 12 साल की बच्ची का रेप हुआ था। उसी घटना को लेकर एनसीपी ने यह मांग की है। रोहिणी महाराष्ट्र के एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं।