रांची के एससी-एसटी थाने में सोनिया और राहुल गांधी पर एफआईआर, राष्ट्रपति को बेचारी कहा था

रांची। रांची के एससी-एसटी थाने में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर की गई है। यह एफआईआर नामकुम की रहने वाली अंजली लकड़ा ने कराई है। दरअसल 18वीं लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का अभिभाषण दिया था। उनके इस अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर विवाद हो गया। सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के लिए बेचारी शब्द इस्तेमाल किया। वहीं राहुल ने भाषण को बोरिंग बताया। भाजपा ने इसे आदिवासी समाज का अपमान बताया और माफी की मांग की। अब यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। राष्ट्रपति पर की गई इस तरह की टिप्पणी को लेकर रांची में एफआईआर दर्ज कराई गई है।