बाइक चढ़ाकर गिराया, मुक्के मारकर की हत्या -विवाद में आरोपी घायल, कस्टडी में उपचार

दैनिक अवंतिका उज्जैन। नागदा में लेनदेन को लेकर विवाद में अधेड़ पर बाइक चढ़ा दी और गिरा दिया। उसके सीने पर मुक्को से वार किये गये। अधेड़ को भतीजे ने बचाने का प्रयास किया और मारपीट करने पर वार कर दिये। अधेड़ की मौत हो गई, वहीं आरोपी भी घायल हो गया।
नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि ग्राम हिडी में रहने वाला आजाद पिता याकूब खां मंसूरी 50 वर्ष खेती किसानी करता था। उसने गांव में रहने वाले शेरू खां को रूपये दिये थे, शेरू रूपये नहीं लौटा रहा था, जिसके चलते आये दिन आजाद उसे रोकता-टोकता था। रविवार को आजााद खां खेत से घर लौट रहा था। तभी शेरू बाइक से आया और टक्कर मारकर गिरा दिया। उसने पैरों पर बाइक चढ़ा दी और कहा कि रोज-रोज पैसे मांगता है, आज जान से मार दूंगा। उसने बाइक से उतरने के बाद आजाद के सीने पर मुक्को से कई बार वार किया। दोनों के बीच विवाद होता देख आजाद का भतीजा शादाब आये और उसने शेरू पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें शेरू भी घायल हो गया। याकूब को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन अस्पताल में थे, इस बीच शेरू ने थाने पहुंचकर आजाद और उसके भतीजे शादाब के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया, कुछ देर बाद याकूब की मौत होना का मामला सामने आया। इस बीच शेरू रतलाम अस्पताल भर्ती होने चला गया। मामला स्पष्ट होने पर घायल शेरू की कस्टडी ली गई और मामले में हत्या का प्र्रकरण दर्ज किया गया।