फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, तीन बदमाशों के मकान तोड़े

उज्जैन | जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 बदमाशों के मकान तोड़कर उन्हें सबक सिखाया। वही सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर भी एक मकान का अवैध हिस्सा तोड़ा गया।

पुलिस द्वारा शहर में गुंडे बदमाश के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज फिर पुलिस ने 3 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके मकान तोड़ दिए। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने जीवाजी गंज थाना क्षेत्र में 2 बदमाश अभिषेक और टोनी के मकान जेसीबी की मदद से तोड़ दिए। इसी तरह एक अन्य बदमाश का गोपाल मंदिर क्षेत्र में स्थित मकान पर भी कार्रवाई की गई। वही सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर गोला मंडी स्थित एक मकान के तीसरी मंजिल पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। नगर निगम के भवन अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि पुलिस की मदद से अवैध मकान तोड़े गए हैं। जीवाजीगंज सीएसपी अनिल मौर्य ने बताया कि बदमाशों को सबक सिखाने के लिए कार्यवाही की जा रही है।