March 29, 2024

रियाद। सऊदी अरब की एक महिला को ट्विट करना भारी पड़ गया। दरअसल वहां की एक अदालत ने एक महिला को ट्विटर चलाने पर 34 साल की सजा सुनाई है। ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली यह सऊदी महिला सलमा अल-शहाब है जिनके 2 बच्चे भी हैं। उन पर लगे आरोपों में कहा गया है कि वे देश में सार्वजनिक अशांति पैदा करने के लिए एक्टिविस्टों की मदद कर रही हैं।
दरअसल, ट्विटर पर सलमा के 2,600 फॉलोवर्स हैं। वे सुन्नी देश की मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के बारे में लिखती रहती थीं। मुस्लिम देशों की रूढ़िवादी सोच पर सलमा मुहतोड़ जवाब देती थीं। वे कई एक्टिविस्टों को फॉलो करती थीं। महिलाओं के अधिकारों स जुड़े मुद्दों को रीट्वीट किया करती थीं। इसलिए सलमा इस देश की नजरों में एक अपराधी बन गईं।