March 29, 2024

दस हजार वर्गफीट में बने लग्जरी घर को देख चौकी टीम, करोड़ों की मिली संपत्ति, देर रात मारी रेड, जांच अभी भी जारी

जबलपुर। एआरटीओ संतोष पाल के शताब्दीपुरम स्थित घर में देर रात ईओडब्ल्यू की टीम ने छापेमारी कार्रवाई की हैं। इस दौरान एआरटीओ संतोष पाल और उनकी पत्नी की आय से 650% अधिक संपत्ति ईओडब्ल्यू के हाथों में लगी है। जिसके दस्तावेज और अन्य पहलुओं पर टीम जांच कर रही है। आज सुबह भी ईओडब्ल्यू की टीम ने संतोष पाल के कई संपत्ति की छानबीन शुरू की। आज टीम को 16 लाख रुपए नकद और सोने चांदी के जेवर मिले। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को प्राप्त शिकायत का सत्यापन निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी से कराया गया था।

10 हजार वर्गफुट में आलीशान महल

एआरटीओ संतोष पाल के शताब्दीपुरम में स्थित 10 हजार वर्ग फुट में बने आलीशान घर को देखकर ईओडब्ल्यू की टीम हैरान रह गई। बेसमेंट वाली तीन मंजिला घर में सारा सामान लग्जरी था। घर में लिफ्ट से लेकर महंगी शराब रखने की लकड़ी का केस, गार्डन, स्विमिंग पूल, झूमर सहित बेहद कीमती समान से आलीशान घर बनाया गया है। जिसको देखकर ईओडब्ल्यू की टीम चकाचौंध हो गई थी। वही आज एआरटीओ के बैंक लॉकर बैंक खातों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।
वहीं , पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत का कहना है कि सर्चिंग अभी जारी है। संपत्ति, दस्तावेज के जो भी साथ में लेंगे उनके आधार पर आरोपित की संपत्ति का आकलन किया जाएगा। एआरटीओ संतोष पाल व एआरटीओ कार्यालय में लिपिक उनकी पत्नी रेखा पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।