April 24, 2024

ब्रह्मास्त्र जामनगर
गुजरात के जामनगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान सोमवार देर रात एक ताजिया बिजली की हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे ताजिये में आग लग गई और इस दौरान 10 लोग बिजली के करंट से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार इनमें से अब तक 2 लोगों की मौत की खबर है। वहीं जख्मी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार भारत में मुहर्रम का महीना 31 जुलाई 2022 को शुरू हुआ था। इसके 10वें दिन यानी 9 अगस्त को आशूरा है। आशूरा को मुस्लिम समुदाय में मातम का दिन भी कहा जाता है।
वहीं मुहर्रम के महीने को गम का महीना कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से करीब 11 दिन छोटा होता है। इसलिए इस्लामिक कैलेंडर में 365 नहीं, बल्कि 354 दिन होते हैं।