April 20, 2024

ब्रह्मास्त्र चोनबुरी
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के दक्षिण-पूर्व में चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब में आग लग जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य लोग झुलस गए। पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई ने बताया कि सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग लगभग गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 1 बजे लगी थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और दमकल मौके पर पहुंची। जिस समय आग लगी, उस समय नाइटक्लब में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। मृतकों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात को यह हादसा हुआ।
नाइटक्लब में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग लगभग 1 बजे लगी थी। वहीं इस घटना में घायल हुए अधिकांश पीड़ित थाई नागरिक है। वहीं कुछ विदेशी भी हताहत हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।