March 29, 2024

उज्जैन। तेज रफ्तार से दौड़ती यात्री बस सुबह 11:30 बजे के लगभग आगर रोड पर पलटी खा गई। दुर्घटना में सात से आठ लोगों को गंभीर चोट लगी है वहीं 1 दर्जन से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि उज्जैन से जीरापुर के लिए वीके यादव कि बस रवाना हुई थी। आगर रोड पर ग्राम निपानिया में तेज रफ्तार से दौड़ती पर अनियंत्रित होने के बाद पलटी खा गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही घटिया थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगने पर घटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था।