March 28, 2024

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के आपत्तिजनक बयान को लेकर गुरुवार को लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। स्मृति ने कहा कि सोनिया गांधी देश से माफी मांगें। कांग्रेस ने हर भारतीय नागरिक का अपमान किया है। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दरअसल, अधीर रंजन ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था।