March 29, 2024

खंडवा। आदिवासी परिवार की 3 बहनों ने एक ही रस्सी पर फांसी लगा ली। घटना मंगलवार देर रात 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस रात 2.30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। परिजन कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि जावर थाना अंतर्गत भामगढ़ ग्राम में कोटापेट फाल्या है। यहां 3 बहनें सोनू, सावित्री और ललिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनके पिता जामसिंह का निधन हो चुका है। परिवार में 5 बहनें (इनमें से तीन ने खुदकुशी कर ली) और 3 भाई हैं।