April 25, 2024

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार सुबह नोरा शहर में हमला किया गया। उन पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा।

पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके सीने में दो गोली लगी हैं। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अभी उनकी हालत के बारे में पता नहीं चला है। गोली किसने और क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है।