March 28, 2024

 

इंदौर। शहर में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव आज उल्लास से मनाया जा रहा है। शहर में चार स्थानों से रथ यात्रा निकाली जाएगी।इस दौरान मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
रथयात्रा महोत्सव तिरूपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान, गुमाश्ता नगर पर मनाया जा रहा है। सुबह 9 बजे भगवान की पालकी मंदिर परिसर में निकाली गई। भगवान के उत्सव विग्रह तथा श्री देवी एवं भू देवीकी प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर एक सुसज्जित पालकी में विराजित किया गया।

ब्रह्मोत्सव में भगवान वेंकटेश फूल बंगले में दर्शन देंगे

वेंकटेश भगवान की दस दिवसीय प्रतिष्ठा उत्सव का समापन रामानुजकोट मंदिर यशवंतगंज में होगा। सुबह भगवान वेंकटेश के मूल और उत्सव विग्रहों का लोकांत अभिषेक हुआ। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे उत्सव विग्रहों को रजत-पुष्प शृंगारित सवारी चांदी के वाहन पर आरूढ होकर रथ यात्रा के स्वरूप में मंदिर परिसर में निकलेगी।
जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) मंदिर द्वारा दोपहर 2 बजे परदेशीपुरा स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर शिवधाम से रथयात्रा निकाली जाएगी।
लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग से शाम 4 बजे रथ यात्रा निकाली जाएगी।