April 20, 2024

उज्जैन। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए दोनों दल के वरिष्ठ नेता एड़ी से चोटी का जोर लगा रहे है। वहीं भगवान महाकाल से भी अपनी जीत की कामना के लिए दर्शन पूजन करने पहुंच रहे है। पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। वहीं आज पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ भी भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे और प्रदेश में नगरीय चुनाव में जीतने की कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ आज सुबह 9 :20 पर भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 10 बजे उज्जैन हेलीपेड पहुंचे। यहां से वे 10 :30 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। वे शहर के गणमान्य जनों से बैठक कर चर्चा भी करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नाथ दोपहर में शहीद पार्क पर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार और शहर के 54 वार्डो के पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से भोपाल रवाना होंगे।