March 29, 2024

दैनिक अवन्तिका मंदसौर। हिन्दू धर्म से प्रभावित होकर एक मुस्लिम पुरूष ने शुक्रवार को विधि विधान से हिन्दू धर्म को अपनाया। श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में हिन्दू धर्म ग्रहण करने की प्रक्रिया के दौरान स्वामी श्री चिदंबरानंदजी सरस्वती सहित सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया भी उपस्थित रहे।
सनातन धर्म को स्वीकार करने वाले जफर शेख ने हिन्दू महिला से विवाह कर रखा है तथा वे हिन्दू धर्मों को भी मनाते चले आ रहे है। पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में विधि विधान से सारी क्रियाएं कर जफर शेख का मतांतरण हुआ। अब उनका नया नाम चैतन्यसिंह राजपूत होगा। 46 वर्षीय शेख ने हिन्दू धर्म की दीक्षा ग्रहण करने के दौरान गोबर और गौमूत्र से स्नान भी किया। उन्होंने बताया कि उनका पूर्व से ही हिन्दू धर्म की ओर झुकाव था और मुझे हिन्दू धर्म ग्रहण कर शांति का अनुभव हो रहा है।