April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र उज्जैन/ नई दिल्ली। उज्जैन में दबंग कलेक्टर के रूप में पदस्थ रही और वर्तमान में सेंट्रल डेपुटेशन पर नई दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी एम. गीता की हालत गंभीर होने है। किडनी की समस्या के वजह से उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को अचानक उन्हें चक्कर आया और उसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल एम गीता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
गौरतलब है कि 97 बैच की गीता केंद्र में कृषि विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी हैं। आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पिंगुआ ने बताया कि उन्हें भी गीता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है और वे को-ऑर्डिनेट कर रहे हैं। पति-बेटा दोनों साथ नहीं हैं। गीता के पति मध्यप्रदेश में हैं, जबकि इकलौता बेटा साउथ में पढ़ाई करता है। उनकी मां का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। फिलहाल विभाग के अफसर ही उनकी देखभाल कर रहे हैं।