April 24, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 3324 नए मामले सामने आए, वहीं 40 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2800 लोग ठीक हुए। चौथी लहर की आशंका के बीच सबसे ज्यादा मामले दिल्ली से हैं। यहां 1520 नए मामले दर्ज किए गए। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़कर 19,092 हो गई है।
दिल्ली में सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट 5.10% दर्ज किया गया। राहत की बात ये रही कि यहां केवल 1 मौत हुई। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5716 हो गई, जो 9 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं, महाराष्ट्र में 155 नए मामले सामने आए। यहां 998 एक्टिव केस और पॉजिटिविटी रेट 1% है। सबसे ज्यादा 94 मामले मुंबई में दर्ज किए गए। राज्य के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने रविवार को कहा- अगर मामले ऐसे ही लगातार बढ़ते रहे तो हमें मास्क अनिवार्य करना पड़ेगा।