April 18, 2024

ब्रह्मास्त्र भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे निकट आते जा रहे हैं नेताओं के तेवर भी तीखे होते जा रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी हमेशा कहते रहते हैं कि 50-60 सालों में कांग्रेस ने क्या किया, तो मैं बताना चाहता हूं कि जिस स्कूल में शिवराज पढ़ें हैं, वो कांग्रेस ने ही बनाया है। यदि मोदी जी भी किसी स्कूल में पढ़े होंगे तो वो भी कांग्रेस ने ही बनाया होगा।उन्होंने कहा कि
कितने झूठ बोले। दो करोड़ रोज़गार, किसानों की आय दुगुनी, स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, फ़लाना इंडिया…ये इंडिया…वो इंडिया। कमलनाथ ने पेट्रोल-डीजल और बढ़ती महंगाई पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में जब पेट्रोल 56 रुपये हुआ करता था , तब शिवराज साइकिल पर चलते थे। अब उनकी साइकिल पंक्चर हो गई है।