April 20, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ा युद्ध दिन-ब-दिन भयावह रूप लेता जा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों को तैयार रखने तक का आदेश दे दिया है। ऐसे में यूक्रेन से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं और पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। वहीं, भारत सरकार भी यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित निकासी का अभियान तेजी से चला रही है। कीव से अब तक 1100 से ज्यादा भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी हो चुकी है। हालांकि अभी-भी बड़ी संख्या में नागरिक वहां फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन से भारतीय छात्रों को वापस लेकर आ रही एयर इंडिया की पांचवी फ्लाइट आज दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी है।
यूक्रेन में फंसे 249 छात्रों और अन्य भारतीय नागरिकों को बुखारेस्ट (रोमानिया) से होते हुए भारत लेकर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ने सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया।