March 29, 2024

देवास। भोपाल रोड़ पर हुए एक सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दशरथ निवासी ग्राम लसुडि?ा अपनी पत्नी मायाबाई व बच्चे अंकुश उम्र 4 वर्ष के साथ दो पहिया वाहन से अपने ससुराल गुराडि?ा जा रहा था। उसी दौरान सेंट्रल इंडिया एकेडमी के समीप अचानक उसके आगे चल रहे कार चालक ने ब्रेक लगाया दिया। उसके पीछे बस आ रही थी तभी वह आगे चल रहे एक वाहन में पीछे से घुस गया। जिससे दो पहिया वाहन पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां दशरथ के बेटे अंकुश को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में दशरथ व उसकी पत्नी मायाबाई को भी चोंट लगी है। इधर जिला अस्पताल के डॉक्टर मालवीय ने बताया कि एक दुर्घटना के बाद एक दंपत्ति व उनके बच्चे को घायल अवस्था में लाया गया। बच्चे की मौत हो गई जबकि पति-पत्नी घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
फोटो क्रमांक 003 + 004