April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र कीव। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर तीन ओर से हमला कर दिया। दो दिन से हो रहे लगातार हमलों और कीव के घिर जाने के बाद भी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अपने देश यूक्रेन में डटे हुए हैं। जेलेंस्की ने राजधानी कीव से एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा हम कीव में डटे हुए हैं, हम यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं। वीडियो के जरिए जेलेंस्की ने यूक्रेनी नेतृत्व और संसद के कीव में बने रहने की घोषणा की है। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस के हमले रुक नहीं रहे हैं। अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग अंडरग्राउंड शेल्टर में डरे-सहमे बैठे हैं। इसी बीच खबरें आ रही थीं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति देश को युद्ध में छोड़कर भाग गए हैं। जेलेंस्की ने यह वीडियो जारी कर ऐसी खबरों को अफवाह बताया है।