April 19, 2024

खाचरौद। 19 फरवरी को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में निर्मित गौधन प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअली किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सम्पूर्ण देश में दिखाया गया। मध्यप्रदेश शासन के निदेर्शानुसार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर पालिका द्वारा सामुदायिक भवन जनपद पंचायत के सामने दिखाया गया।
कार्यक्रम में अतिथी के रूप में पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष द्वय सीताराम जी परमार, बद्रीलाल जी संगीतला, वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विन जी दिंडोरकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती कमलेश अनिल जी शर्मा, नगर मण्डल महामंत्री द्वय प्रवीण जी जायसवाल, राकेश जी राठौड़, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुरुषोत्तम कुमार एवं भाजपा नेता राधेश्याम जी बम्बोरिया उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ततपश्चात कन्या पूजन किया गया। अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में स्वच्छता के संबंध में देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यो के बारे में बताया गया। संचालन नगर पालिका कर्मचारी जयराज खरे ने किया तथा आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने माना। ततपश्चात 1 बजे से सीधा प्रसारण उपस्थितजनों को दिखाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शासकीय विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।