April 16, 2024

उज्जैन। धार की युवती के साथ उसकी परिचित महिला के साथी ने शुक्रवार-शनिवार रात दुष्कर्म की घिनौनी हरकत कर दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गणेशनगर में रहने वाली महिला केटरिंग का काम करती है। उसने काम के लिये धार से 20 वर्षीय युवती को बुलाया था। आधा दर्जन लोग नागदा शादी में गये थे। जहां से शुक्रवार देर रात लौटते तो महिला युवती और कुछ अन्य को रात अधिक होने का बोलकर अपने यहां ले गई। गणेशनगर पहुंचने के बाद सभी सोने चले गये। तभी महिला का परिचित युवक नकुल राजपूत निवासी छोटी खरसौद इंगोरिया वहां पहुंच गया। उसने युवती को कमरे में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया तो साथी पहुंच गये। नकुल मौके से भाग निकला। युवती ने शनिवार सुबह चिमनगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नकुल को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।