April 24, 2024

एडीजीपी योगेश देशमुख ने सपरिवार किए बाबा महाकाल के दर्शन, गर्भगृह में किए विशेष पूजन अर्चन,

 

प्रदेश के एडीजीपी योगेश देशमुख अपनी एक दिन की धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे | वे यहाँ महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने के लिए आए | एडीजीपी सपरिवार महाकाल मंदिर पहुंचे | महाकाल मंदिर के पुजारी ने गर्भगृह में विशेष पूजन अर्चन करवाया | यहाँ मंत्रोचारण के साथ पंचामृत अभिषेक हुआ | एडीजीपी योगेश देशमुख नंदी हाल में शिव आराधना में लीन दिखाई दिए | महाकाल दर्शन करने के बाद वे मंदिर परिसर में स्थित सिद्ध विनायक गणेश मंदिर पहुंचे जहाँ उन्होंने हाथो में कलेवा भी बन्द्वाया | शुक्रवार को महाकाल मंदिर के पंडित ने जानकारी देते हुए बताया की एडीजीपी का यह दौरा धार्मिक था उन्होंने सबके कल्याण की प्रार्थना की|