April 25, 2024

रियो डी जिनेरियो। ब्राजील के रियो डी जिनेरियो में भारी बारिश के बाद आए भूस्खलन और बाढ़ ने कम से कम 58 लोगों की जान ले ली। यहां पहाड़ी इलाके में पर्यटकों के लिए मशहूर स्थान पर तूफान लगातार तबाही मचा रहा है। इस बात की जानकारी देश के अग्निशमन विभाग ने दी है। रियो द जेनेरो के अग्निशमन विभाग ने एक बयान जारी कर कहा, हाल के घंटों में भूस्खलन और बाढ़ से अभी तक 58 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाने में कामयाबी मिली है।
मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बचाव दल पेट्रोपोलिस क्षेत्र के प्रभावित इलाके में पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। इस क्षेत्र में 2011 में भारी बारिश के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। रियो राज्य के दमकल विभाग ने एक बयान में बताया कि 180 सैन्यकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं। विभाग ने बताया कि इलाके में दिन में तीन घंटे के भीतर 25।8 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो इससे पहले के 30 दिन में हुई बारिश के बराबर है।