April 20, 2024

ब्रह्मास्त्र कटनी। मध्य प्रदेश में कटनी जिले के स्लीमनाबाद के नजदीक एक निमार्णाधीन सुरंग के अचानक धंसने से वहां काम कर रहे नौ मजदूर मलबे में दब गए थे। इनमें से सात मजदूरों को रविवार सुबह तक सकुशल बाहर निकाल लिया गया है जबकि दो लोगों को बचाने के प्रयास जारी है। यह घटना बरगी नहर परियोजना के अंतर्गत हो रहे भूमिगत नहर के कार्य के दौरान शनिवार देर रात को हुई।