April 20, 2024

उज्जैन। हिजाब को लेकर शुरू हुए विवाद की आग धार्मिक नगरी में भी लगाने का प्रयास आज सुबह सामने आया। मामले में पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है।
कर्नाटक में स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाली मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर बैन लगाने के मामले ने विवाद का रूप ले लिया है। जिसकी आग अब धार्मिक नगरी तक पहुंच गई है। आज सुबह न्यायालय परिसर और कलेक्टर कार्यालय के समीप कुछ आपत्तिजनक पोस्टर लगे होना सामने आए। मामले की जानकारी लगते ही माधव नगर थाना पुलिस कोठी पर पहुंच गई थी। कुछ पोस्टरों को निकाला गया है। वही मामले में जानकारी जुटाई जा रही है कि पोस्टर किसने चस्पा किए हैं। जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।