April 26, 2024

– सुबह 7.30 बजे अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में दुखद निधन
इंगोरिया थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक का शुक्रवार सुबह माधवनगर अस्पताल में दुखद निधन हो गया। सुबह करीब 7.30 बजे अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें माधवनगर अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। दो दिन बाद उनके बड़े बेटे की सगाई थी।
इंगोरिया थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह कुशवाह का माधवनगर अस्पताल में दुखद निधन हो गया। निमोनिया की शिकायत के चलते वे मेडिकल लीव पर चल रहे थे। इंदौर में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने घर पर ही दवाई लेकर आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन शुक्रवार सुबह सांस लेने की दिक्कत के चलते उन्हें पत्नी और छोटा बेटा माधव नगर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां करीब एक घण्टे बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। दो दिन बाद बड़े बेटे सौरभ कुशवाह की सगाई थी। घटना के बाद से परिवार सदमे में है। कुशवाह लंबे समय तक पान बिहार,माकड़ौन थाना प्रभारी भी रहे है। उनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दोनो बेटे अभी अविवाहित है।