March 29, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया है। ये अभियान अलग-अलग चरणों में 27 फरवरी तक चलेगा। कांग्रेस नेता घर-घर जाकर अपने मोबाइल से ही लोगों को कांग्रेस का सदस्य बना रहे हैं। इस सदस्यता अभियान के लिए एक ऑफिस में चार लोगों की टीम काम कर रही है। डिटेल लेने के बाद नए सदस्य को तुरंत पीडीएफ के रूप में उनका सदस्यता कार्ड ऑनलाइन भी भेज दिया जाता है। पहले दिन कांग्रेस ने करीब एक हजार सदस्य बनाए हैं।
सदस्यता अभियान को डिजिटल और डायरी, दोनों तरह संचालित किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि डिजिटल रूप में काम जल्दी हो रहा है। उम्मीद है कि इससे ज्यादा सदस्य कांग्रेस के बनेंगे। कांग्रेस का दावा है कि ये देश का पहला डिजिटल सदस्यता अभियान है। मप्र कांग्रेस के सचिव राकेश यादव और दिलीप मेहता को डिजिटल अभियान का प्रभारी बनाया गया है।