April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। गुजरात की गायिका फाल्गुनी पाठक ने देश विदेश में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। आज अचानक विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची। परिवार के साथ पहुंचे फाल्गुनी पाठक ने नंदीहॉल से महाकाल के दर्शन किए। करीबन 20 मिनट मंदिर परिसर में बिताए। उनके साथ कांग्रेस नेता रवि राय भी थे। फाल्गुनी पाठक ने बताया कि आज मैं जो कुछ भी हूं महाकाल की बदोल्लत हूं। महाकाल से कुछ मांगने नहीं बल्कि धन्यवाद व्यक्त करने आई हूं।